प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सूबे के सूचना व जनसंपर्क मंत्री सह विधायक महेश्वर हजारी ने शनिवार को चकमेहसी थाना क्षेत्र में नवनिर्मित चार सड़को का उद्घाटन किया।बताया गया है कि मंत्री ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत नवनिर्मित पीसीसी सड़कों का फीता काट कर उद्घाटन किया।जिसमें चकमेहसी पंचायत में 2 पीसीसी सड़क,कलौंजर पंचायत में एक और सोमनाहा पंचायत में एक सड़क शामिल है।इस दौरान मंत्री ने कलौंजर व सोमनाहा में लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की जनसमस्या का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता में शामिल है।वही वे क्षेत्र के विकाश के लिए 24 घंटे तत्पर है।मौके पर जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह,मो तबरेज,पप्पू कुमार, पिंटू सिंह गुड्डू सिंहआदि मौजूद थे।



