समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर पंचायत के वार्ड 6 मालीनगर ठहरा टोले से एक घर के दरवाजे से ई रिक्शा चोरी होने का मामला सामने आया है।इसको लेकर रविवार को पीड़ित सकिंदर कुमार ने थाने में आवेदन दिया है।जिसमें बताया है कि बीते शनिवार की रात दरवाजे पर ई रिक्शा लगाकर सोने चला गया।रविवार की अहले सुबह नींद खुलने पर दरवाजे से ई रिक्शा गायब था।थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है।उक्त जानकारी रविवार को साढ़े 3 बजे दी गई है



