प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
ताजपुर प्रखंड कर्मियों ने बीडीओ गौरव कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वेतन भुगतान करने का सरकार का आदेश आया हुआ है फिर भी अपनी मनमानी के कारण बीडीओ वेतन भुगतान नहीं कर रहा हैं।आज के बाद छुट्टी भी है। ऐसे में वेतन नहीं मिलने से उनके परिवार का खर्च, बच्चे की पढ़ाई का कैसे भरपाई होगा।भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रखंड कर्मियों के मांगों का समर्थन करते हुए उनके आंदोलन का सक्रिय समर्थन किया है।



