करगहर रोहतास/Etv News 24/ संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र अन्तर्गत डुमरा बस स्टैंड के समीप निजी एम्बुलेंस से जख्मी बाइक सवार की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई । इस आशय की जानकारी मृतक के परिजनों ने दी।उन्होंने बताया कि विगत एक सप्ताह पूर्व एक अनियंत्रित एंबुलेंस ने करगहर निवासी 40 वर्षीय जीतन सिंह की बाइक में टक्कर मार दी थी । इस घटना में यह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती किया गया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया ।




