सीएम योगी ने किया ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट का लोकार्पण
लखनऊ में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार
मरीजों को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
लोहिया संस्थान के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने दी सौगात
नई चिकित्सा सुविधाओं का किया लोकार्पण
लखनऊ उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
लखनऊ राजधानी में स्वास्थ्य सुविधाओं को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के षष्ठम स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट सहित विभिन्न नवीन चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं को लगातार बेहतर और आधुनिक बनाया जा रहा है।
अत्याधुनिक सुविधाओं के विस्तार से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर उपचार के लिए दूसरे राज्यों की ओर रुख करने की जरूरत कम होगी। ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट शुरू होने से अंग प्रत्यारोपण की जरूरत वाले मरीजों के लिए उपचार की नई राह खुलेगी।स्थापना दिवस समारोह के दौरान संस्थान की चिकित्सा उपलब्धियों, सुविधाओं के विस्तार और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। सरकार का जोर प्रदेश में उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के साथ ही मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर है। नए चिकित्सा संसाधनों के शुरू होने से लोहिया संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।




