बिहार डेस्क न्यूज /Etv News 24
ED ने बिहार के रेलवे क्लेम घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना, नालंदा और कर्नाटक के मैंगलूरु में पांच ठिकानों पर छापेमारी की है। इस घोटाले में रेलवे कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 100 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप है। इसके बाद अब यह एक्शन देखने को मिल रहा है।
खासकर, रेलवे न्यायिक अधिकारी रहे आर.के. मित्तल और वकील बी.एन. सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। सूत्रों के अनुसार आर.के. मित्तल को कुछ साल पहले भ्रष्टाचार के आरोप में सेवा से बर्खास्त किया गया था। उसके बाद अब इस मामले में जांच एजेंसी का बड़ा एक्शन है।इस घोटाले में रेलवे कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दावे दाखिल किए गए थे और फिर उन दावों के आधार पर बड़ी रकम हड़पी गई थी। इस पूरे रैकेट में कई लोगों की मिलीभगत थी।
एजेंसी ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर ईडी इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



