प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
ताजपुर/समस्तीपुर 2 मार्च को भाकपा माले द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित बदलो बिहार महाजुटान रैली में भेरोखरा से बड़ी संख्या में भाग लेंगे ग्रामीण। उक्त आशय का निर्णय शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र के भेरोखरा में आयोजित जनता बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रमोद साह ने की। बैठक में संतोष साह, कुमोद साह, भुखलू साह, आशा देवी, सीता देवी आदि ने भाग लिया।बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में वृद्धावस्था, मोसमाती एवं दिव्यांग पेंशन 3 हजार रूपए करने, राशन के चावल-गेहूं के साथ दाल, तेल, चीनी आदि देने, स्कीम वर्कर्स को राज्य कर्मी का दर्जा देने, रसोई गैस की कीमत 5 सौ रूपये करने, सभी गरीबों को 72 हजार रुपए से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाने एवं मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना का 2-2 लाख रूपये देने, भूमिहीनों को वासभूमि एवं आवास देने, खाली पदों पर बहाली करने समेत अन्य मांगों को लेकर 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में भाकपा-माले के बदलो बिहार महाजुटान रैली को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने की अपील भेरोखरा वासियों से की।



