डीएम इंद्रजीत सिंह ने जारी किए आदेश, कादीपुर, बल्दीराय, सदर और लंभुआ में हुआ बदलाव
न्यायिक तहसीलदारों को भी मिली नई जिम्मेदारी
प्रशासनिक व्यवस्था में किया गया बदलाव
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए चार तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में किए गए बदलाव के तहत कादीपुर, बल्दीराय, सदर और लंभुआ तहसीलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इस फेरबदल में तहसीलदारों के साथ न्यायिक तहसीलदारों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, ऋतुराज नागर को न्यायिक तहसीलदार लंभुआ से तहसीलदार कादीपुर बनाया गया है। वहीं, शिवश्री सत्याराज को न्यायिक तहसीलदार सदर से तहसीलदार बल्दीराय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में उमेश चंद्र यादव को तहसीलदार कादीपुर से हटाकर न्यायिक तहसीलदार सदर बनाया गया है। जबकि सुनील कुमार को तहसीलदार बल्दीराय से स्थानांतरित कर न्यायिक तहसीलदार लंभुआ की जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाधिकारी की ओर से किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।




