प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के हाथी चौक स्थित एक विवाह भवन सभागार में होली मिलन समारोह में समस्तीपुर नगर निगम की महापौर अनीता राम की उपस्थिति में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन रंजन शर्मा ने की। समस्तीपुर जिले के कांग्रेस प्रभारी नरेश भारद्वाज रितेश चौधरी को मिथिला की परंपरा से माला चादर पाक देकर सम्मानित किया गया।डोमन राय परमानंद झा रणधीर कुमार एकलाकूर रहमान सिद्दीकी ,सुमन कुमार अजय कुमार चौधरी हरिश्चंद्र चौधरी भुवनेश्वर राम आदि ने होली मिलन समारोह पर विशेष चर्चा की। आगंतु अतिथियों का का स्वागत गान शिक्षिका रूबी कुमारी की टीम के द्वारा किया गया। उपस्थित लोगों को मेयर ने टोपी माला लाल गुलाब लगाकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने भी एक दूसरे को लाल गुलाब लगाकर होली मिलन समारोह की।



