प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना परिषद में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की गई।डीजे अश्लील गानों पर प्रतिबंध लगाने की बात बैठक में उपस्थित डीएसपी टू विजय महतो ने की। उपस्थित गणमान्य प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण महल में होली मनाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा अवर निरीक्षक सिंपी कुमारी रंजन चौधरी दिनेश कुमार भोला राय राघवेंद्र कुमार चंद्र प्रकाश गुड्डू सरपंच दिलीप कुमार पूर्व प्रमुख इफ्तिखार अहमद आदि मौजूद थे।



