प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ध्रुवगामा गांव में शनिवार की अहले सुबह एक महिला द्वारा विष पान कर मौत को गले से लगा ली। । ग्रामीणों की मानें तो मृतिक महिला के परिवारिक कलह होने के कारण विष पान खा कर लीला समाप्त कर लेने की चर्चा हो रही थी।मृतिका की मायके के द्वारा दुरभाष पर कल्याणपुर थाना को सूचना मिली थी कि मेरी बेटी को हत्या कर ससुराल वालों ने जीवन लीला समाप्त कर दी है। सूचना मिलते ही थाना के एसआई सुमन कुमार ने मृतिका के धर पहुंचकर चिंता से शव को बरामद कर लिया । पुलिस ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर समझौता चल रहा है। मृतिका की पहचान ध्रुवगामा पंचायत के मिर्जापुर गांव के वार्ड नंबर 10 रामानंद शर्मा के पुत्र गोविंद कुमार शर्मा के साथ हिंदू रीति रिवाज से 2016 में खुशबू कुमारी के साथ हुई थी । मृतिका का नैहर खानपुर थाना शादीपुर खराज है। इसे दो पुत्र 8 वर्षीय शशि कुमार व सुभाष कुमार बताया गया है। मृतिका के सास की पहचान बीना देवी के रूप में हुई है। घटना के कारण के संबंध में ग्रामीणों की माने तो सास से बात बाती हुई थी उसी को लेकर विषपान कर घर में जान गंवाई । उसे समय घर में कोई नहीं था पति मजदूरी करता है। ग्रामीणों को लेकर शव के साथ शमशान पहुंचे पुलिस को जानकारी हुई शमशान से पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि मृतिका के माता-पिता पहुंचे आवेदन नहीं दिए। आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।



