प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी पंचायत स्थित छठियारी पोखर पर लंबे अरसे से अतिक्रमण को लेकर पंचायत सरकार भवन निर्माण में अवरुद्धता आ रही थी। इसी को लेकर अंचल पदाधिकारी शशि रंजन बुधवार को बुलडोजर सहित दलबल के साथ पहुंचे। अतिक्रमण कार्यों पर प्रशासन का डंडा बुलडोजर से चला। सबों को खाली कराया गया काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित थे। ग्रामीणों का कहना था कि अतिक्रमण मुक्त होने से अब जल्द ही पंचायत सरकार भवन का निर्माण होगा। स्थानीय पदाधिकारी ने अहम फैसला लिया है। वारिसनगर से आने वाली मुख्य सड़क अतिक्रमण के कारण छठियारी पोखर पर सिकुड़ गई थी अतिक्रमण मुक्त होने से सड़क की चौड़ाई बढ़ गई है। भविष्य में आप किसी प्रकार का सड़क हादसा नहीं होने की संभावना है। सीओ ने बताया कि अंचल क्षेत्र के चिन्हित जगहो पर चरण वध तरीके से अतिक्रमण मुक्त कराई जाएगी।



