प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के श्रीनाथ पारण गांव में छापेमारी कर थाना कांड 35/25 के प्राथमिक शिवजी सहनी के पुत्र विनोद सहनी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की तलाश पुलिस को थी गुप्त सूचना मिलते ही थाने से अवर निरीक्षक रामनाथ राय को पुलिस बल के साथ भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया।



