प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
पन्ना ,पवई ,शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुर में पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सतानंद पाठक द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा हैगर्मी का प्रकोप दिन- प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। इस गर्मी से सिर्फ़ इंसान ही नहीं, बल्कि नन्हें-नन्हें पशु और पक्षी भी परेशान हैं. हर साल गर्मी के मौसम में न जाने कितने पक्षी प्यास और लू लगने से अपना जान गवा बैठते हैं. ऐसे समय में पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सतानंद पाठक मानवता का परिचय देते हुए बेजुबान पशु- पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था मे जुट पड़े हैं वे ” दाना पानी अभियान” के तहत अपने विद्यालय में एवं घर के छत के आलावा विभिन्न जगहों परिंदो के लिए मिट्टी के कटोरा में दाना और पानी रख मिशाल पेश कर रहे हैं साथ ही ऐसा करने के लिए अन्य लोगो को भी प्रेरित कर रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षक सतानंद पाठक का कहना है की बेजुबान पशु- पक्षीयों के प्यास को बुझाने के लिए सभी को अपने- अपने स्तर से पहल करने की जरूरत है , इनके बिना हमारे जीवन का कोई अस्तित्व नही है , पशु- पक्षी प्रकृति के श्रृंगार होते हैं इन्हे बचाना बहुत जरूरी है।



