प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर के उजियारपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी राजकरण राय के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच 28 बहिरा चौर से आगे पेट्रोल पंप के समीप की है।मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर – बेगूसराय एनएच 28 पर बहिरा चौर से आगे पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया था।इस घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जख्मी बाइक सवार को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।इसके बाद में परिजन उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करकर परिजनों को सौंप दिया है।



