सासाराम/ Etv News 24/ बिहार
सासाराम। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभाकक्ष में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व प्रशाखा, निदेशक डीआरडीए, जिला विकास पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी एवं जिला मुख्यालय स्थित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया। उक्त जनता दरबार में कुल 92 व्यक्ति उपस्थित हुए। जिन्हें विषयवार / विभागवार यथा – राजस्व, विकास, विद्युत, लोक स्वास्थ्य एवं अन्य विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं / शिकायतों को अलग-अलग पंक्तियों में बैठाकर सभी आवेदकों से जिला पदाधिकारी महोदया एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों यथा- अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी एवं अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक-एक करके सभी आवेदकों से साक्षात्कार करते हुए उनके समस्याओं को सुना गया तथा उनसे प्राप्त आवेदन पत्रों पर त्वरित निष्पादन करने हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निदेशों के साथ तत्काल कार्रवाई करने हेतु हस्तगत करा दिया गया…..



