सासाराम/Etv News 24/बिहार
सासाराम। सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आज दिनांक 02 जनवरी 2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा आमजनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय, रोहतास परिसर से सड़क सुरक्षा ध्वनि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा। जिला पदाधिकारी महोदया ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाया जा रहा है। लोगों के बीच जागरूकता के उद्देश्य से इसी कड़ी में अलग-अलग तिथि को जिले में विभिन्न तरह कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। इस बीच ध्वनि रथ के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग एवं सावधानियों की जानकारी दी जाएगी…..



