प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर शहर के मगरदहीघाट पूल के पास शुक्रवार की शाम बूढ़ी गंडक नदी में एक युवक का शव उपलाता हुआ मिला। इसके बाद वहां पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट वार्ड – 34 के निवासी राम विनय महतो के पुत्र विकास कुमार (25) के रूप में हुई है। घटना सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है ।मिली जानकारी के अनुसार विकास दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था और घटना से दो दिन पूर्व ही पड़ोस में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी के साथ घर आया था। उसके बाद से ही वह लापता था। जिसके बाद परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।इस बीच शुक्रवार की शाम कुछ लोगों ने बूढ़ी गंडक नदी में एक शव उपलाता हुआ देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों ने उसकी की पहचान की। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार की दोपहर में अपने पिता से मिलने की बात कहकर पैदल ही अपने ससुराल से घर के लिए निकला था। उसके बाद उससे फोन पर बात भी हुई थी, लेकिन बाद में उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जतायी है।



