प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर विधान सभा में चौथा दिन हर घर झंडा कार्यक्रम पुरुषतमपुर पंचायत,नीमा चकहैदर ,एवं बेलसंडी पंचायतों में जारी है। वही बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह कल्याणपुर विधान सभा के प्रभारी एखलाकुर रहमान सिद्दीकी ने कहा कि हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाया जा रहा है। मौके पर सुशील कुमार राय,ललितेश्वर शर्मा, मो शमीम हरी चौधरी, धीरेन्द्र चौधरी,, अजय चौधरी, तरुण कुमार, विजय पासवान वार्ड सदस्य बेलसंडी,मो जहांगीर, हैदर अली, अफसाना बेगम, शकीला खातून, आदि उपस्थित थे।



