करगहर रोहतास /Etv News 24
सासाराम चौसा पथ पर सहुआर गांव के समीप शनिवार की देर शाम सासाराम जा रहे निजी अस्पताल के एक चिकित्सक को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया । जिसे गंभीर स्थिति में ग्रामीणों ने सीएचसी में पहुंचा । जहां जांचों परांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि डॉक्टर पप्पू खान सेमरी गांव के समीप अपना निजी क्लीनिक चलाते थे । देर शाम हुए सासाराम स्थित अपने निवास स्थान पर बाइक से जा रहे थे । इस बीच सहुआर गांव के समीप स्थित तीखा मोड पर विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित व अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया । घटना को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया । चिकित्सक को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा जा रहा है ।



