करगहर रोहतास/Etv News 24/ संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नीमडीहरा में बुधवार की रात चोरों ने मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ सबरर्सिबल की चोरी कर फरार हो गए । इस संबंध में प्रधानाध्यापक ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है ।
घटना के संबंध में एच एम मंजू कुमारी ने बताया कि बुधवार को कार्य अवधि के बाद सभी शिक्षक अपने घर चले गए । गुरुवार को जब मैं विद्यालय पहुंची तो देखा कि मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ दिया गया है और परिसर में प्लास्टिक के टूटे पाइप बिखरे पड़े हैं। संदेह होने पर देखा तो सबरसिबल की चोरी कर ली गई है । उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने विद्यालय के सभी कमरों का तालों को तोड़ने का प्रयास किया है । लेकिन वे ताला तोड़ने में सफल नहीं हुए हैं ।
थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।




