क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा रहा चालक, एक घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने केबिन काटकर निकाला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर दुर्गा गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर करीब 100 मीटर तक डिवाइडर तोड़ता हुआ एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए और उसका केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया। वह अंदर ही जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।




