पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया दिग्विजय सिंह, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने दी घटना और पुलिस कार्रवाई की जानकारी
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के धनौछ गांव में मंगलवार शाम गोली लगने से 32 वर्षीय दिग्विजय सिंह की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, युवक ने अपने लाइसेंसी असलहे से खुद को गोली मारी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
युवक की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। दिग्विजय अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार के मुखिया की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।
घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने पुलिस कार्रवाई और जांच की जानकारी दी। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की स्थिति साफ हो सकेगी।




