रोहतास /Etv News 24
टुम्बा निवासी अरजू अली के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार अरजू अली 16 सितंबर 2026 को घर से बैंक से पैसे निकालने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे।

परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। मामले को लेकर पुलिस को आवेदन देकर लापता अरजू अली की तलाश कर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई गई है।
आवेदन में कुछ लोगों पर विवाद और मारपीट का आरोप भी लगाया गया है। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अरजू अली को जल्द बरामद करने की मांग की है।




