सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
सुलतानपुर के तहसील कादीपुर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देशडीएम और एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में निष्पक्षता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर विशेष जोर
समाधान दिवस में राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित मामलों को लेकर भी फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागीय कर्मचारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाना है। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।




