करगहर रोहतास /Etv News 24
सिरिसियां स्थित सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में सोमवार को मतदाता अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि आगामी 17 अगस्त को महागठबंधन के तत्वाधान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , संसदीय प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव सासाराम के रेलवे मैदान में सभा को संबोधित करेंगे तथा सभा स्थल से मतदाता अधिकार यात्रा प्रारंभ की जाएगी ।उन्होंने बताया कि सभा और अधिकार यात्रा तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गई । मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान काफी मतदाताओं का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है । जिसके विरुद्ध महागठबंधन के नेताओं द्वारा प्रदेश में मतदाता अधिकारी यात्रा प्रारंभ किया गया है।मौके कन्हैया उपाध्याय, काशीनाथ चौबे, भगवान राम, मनोज यादव, जय गोपाल यादव, असलम राईन, वीरेंद्र यादव, अनुराग तिवारी, अमित सिंह, रंजन पाण्डेय आदि शामिल थे।



