करगहर रोहतास/ Etv News 24/मैनुद्दीन संवाददाता
थाना क्षेत्र के सिरिसियां गांव के बधार में रविवार को शौच के लिए गए एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा । जिससे उसकी मौत हो गई ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिरिसियां निवासी 45 वर्षीय कृष्णा कुमार प्रतिदिन की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए गांव के बधार में निकले थे । जब 9 बजे दिन में घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने खोज बीन शुरू कर दी । गांव के बधार में जब ग्रामीण पानी भरे गढ्ढे के पास पहुंचे तो उन्होंने कृष्णा कुमार का एक पैर का चप्पल देख उनकी आशंका सही निकली । ग्रामीणों ने पानी में खोजबीन शुरू कर दी । काफी परिश्रम के बाद गहरे पानी से शव को बाहर निकल गया । शव को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जब शाम 3 बजे तक शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम नहीं भेजा गया तो परिजनों ने पुलिस से इसका कारण पूछा ।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक मिर्गी का रोगी था । ऐसी स्थिति में फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है । जांच के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा ।




