चांदा पुलिस ने एनएच हाईवे कट के पास से दबोचा, लंबे समय से मामले में था वांछित
प्रसव के दौरान लापरवाही के गंभीर आरोप, मामले में बढ़ाई गईं अन्य धाराएं
आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी, पुलिस की गिरफ्तारी से मामले ने पकड़ा जोर
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
प्रसव के दौरान प्रसूता की ओवरी निकालने के गंभीर आरोप से जुड़े मामले में चांदा पुलिस ने कथित झोलाछाप डॉक्टर व सर्जन बीके शुक्ला उर्फ बृजेश कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को उसे 731 एनएच हाईवे चांदा कट के पास से पकड़ा। आरोपी को मामले में वांछित बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बृजेश कुमार शुक्ला (51) पुत्र राममूर्ति शुक्ला, कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के लंबरदार का पुरवा गांव का निवासी है। उसके खिलाफ थाना चांदा में मुकदमा अपराध संख्या 302/2026 दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 3(5) के साथ धारा 319(2), 318(2) तथा भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम की धारा 15(2) भी बढ़ाई गई हैं।
प्रकरण प्रसव के दौरान प्रसूता की ओवरी निकाले जाने के आरोप से जुड़ा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। मामले में आरोपों की पुष्टि और दोष का निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगा।




