250 शिक्षकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षक सम्मेलन
पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय मुकेश सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
शिक्षक हितों और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई मोतिगरपुर का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षक सम्मेलन शनिवार, 24 अक्टूबर को संपन्न हुआ। अधिवेशन में लगभग 250 मतदाताओं की मौजूदगी के बीच नरेंद्र प्रताप वर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष और संदीप कुमार को मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। दोनों पदाधिकारियों के चयन पर शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
सम्मेलन की शुरुआत ब्लॉक इकाई के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय मुकेश सिंह की स्मृति में आयोजित शोकसभा से हुई। उपस्थित शिक्षकों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। इसके बाद अधिवेशन की कार्यवाही शुरू हुई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
अधिवेशन में जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य ने पर्यवेक्षक तथा दोस्तपुर के मंत्री शिवकुमार मौर्य ने मतदान अधिकारी की भूमिका निभाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप वर्मा और मंत्री संदीप कुमार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय एवं जिला मंत्री राम आशीष मौर्य ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर श्रीपाल यादव, श्रीलाल, जयंत यादव, रामानंद, देवानंद, रूपेश रमन श्रीवास्तव, श्वेता वर्मा, रीता भारती, राम सुभावन, अमित सिंह यादव, पंकज सोनकर, नवीन चंद्र, श्याम धनी, विजय बहादुर, जितेंद्र मौर्य, धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।




