मछुआ कल्याण संस्थान के भंडारे में शामिल हुईं आशा सिंह, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
अम्बे माता पूजा समिति के आयोजन में पहुंचीं आशा सिंह, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पत्नी आशा सिंह शुक्रवार देर शाम भोएं गांव पहुंचीं। यहां अम्बे माता पूजा समिति की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम और भंडारे में शामिल होकर उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए तथा आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
मछुआ कल्याण संस्थान की ओर से आयोजित भंडारे में आशा सिंह ने संस्थान के सचिव विजय कुमार निषाद सहित आयोजन से जुड़े लोगों और उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और धार्मिक आयोजन में सहभागिता का अवसर मिलने पर आभार जताया।
इस दौरान पूजा समिति और आयोजन से जुड़े लोगों में उत्साह नजर आया। आशा सिंह ने मां दुर्गा से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।




