पूजा में शामिल हुईं बबिता तिवारी
विश्वकर्मा जयंती पर विधि-विधान से हुआ पूजन, सुख-समृद्धि की कामना
सृजन, कौशल और परिश्रम के प्रतीक हैं भगवान विश्वकर्मा : बबिता तिवारी
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
जनपद सुलतानपुर मे आज निर्माण, सृजन एवं शिल्प-कला के अधिष्ठाता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती पर बुधवार को सीताकुंड धाम स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम का आयोजन सतीश शुक्ला की ओर से किया गया। इसमें भाजपा काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री बबिता तिवारी ने शामिल होकर भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के समक्ष सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बबिता तिवारी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल, परिश्रम और निर्माण के प्रतीक हैं। उनके आदर्श समाज और राष्ट्र के निर्माण में निरंतर योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि श्रम और हुनर के माध्यम से व्यक्ति न केवल अपने जीवन को बेहतर बना सकता है, बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती हमें श्रम, तकनीक, कौशल और रचनात्मकता के महत्व का संदेश देती है। आज के समय में नवाचार और तकनीकी दक्षता के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है।बबिता तिवारी ने भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, नवाचार और सफलता का आशीर्वाद बना रहे। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को अपनी प्रतिभा और परिश्रम के माध्यम से समाज तथा राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देने की शक्ति प्राप्त हो।




