एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में मोदी के नेतृत्व को बताया प्रेरणादायी
25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को सीएम योगी ने बताया सार्वजनिक जीवन की प्रेरणादायी यात्रा
लखनऊ उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
लखनऊ राजधानी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सक्रिय और सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके ऊर्जावान नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। उनके नेतृत्व में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ऊर्जावान नेतृत्व से पूरा देश विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की अनवरत राष्ट्रसेवा का उल्लेख करते हुए इसे देश के सार्वजनिक जीवन की एक प्रेरणादायी यात्रा बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा की भावना सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वालों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री का संवेदनशील मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व देश को निरंतर प्राप्त होता रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री को स्वस्थ, सक्रिय एवं दीर्घायु जीवन के लिए मंगलकामनाएं भी प्रेषित कीं।




