बीएड शिक्षकों को क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के रूप में कोर्स पूरा कराने की मांग
प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए के माध्यम से बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
69000 शिक्षक भर्ती में बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के छह माह के ब्रिज कोर्स को सेवा समाप्ति की शर्त से अलग रखने की मांग उठी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने इसे क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के रूप में पूरा कराने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में बीएसए उपेंद्र गुप्ता के माध्यम से बेसिक शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।
जनपदीय प्रवक्ता निजाम खान ने कहा कि संबंधित शिक्षक करीब छह वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एफएलएन, निपुण भारत, जीवन कौशल और कर्मयोगी समेत विभिन्न विभागीय प्रशिक्षण भी पूरे किए हैं। संयुक्त मंत्री प्रशांत पाण्डेय ने कहा कि ब्रिज कोर्स की परीक्षा को सेवा सुरक्षा से जोड़ने की चर्चा से शिक्षकों में चिंता है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि मूल भर्ती विज्ञापन में सेवाकालीन प्रशिक्षण का प्रावधान होने की बात स्पष्ट की गई थी। संघ के संरक्षक अखिलेश उपाध्याय ने महिला शिक्षकों के मातृत्व अवकाश और अन्य विशेष परिस्थितियों के लिए स्पष्ट प्रावधान किए जाने की मांग रखी।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि ब्रिज कोर्स को पूर्व में कराए गए विभागीय प्रशिक्षणों की तरह सहज प्रक्रिया के तहत पूरा कराया जाए और इसे किसी भी स्थिति में सेवा समाप्ति से न जोड़ा जाए।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राम बहादुर मिश्रा, भदैंया अध्यक्ष अंजनी शर्मा, दुबेपुर मंत्री हेमंत यादव, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र राव, संतोष पाण्डेय, राजमणि यादव, विमलेश, दिनेश बरनवाल, कीर्ति वर्णवाल, हरे कृष्णा, सुनील कुमार, महेंद्र कुमार सरोज, बृजेश कुमार, प्रवीण कुमार, उमेश कुमार, मिथिलेश कुमार, अनीता देवी, अखिलेश कुमार, अजय कुमार, अशरफ, मोहित ओमकार, राजभवन, आनंद सागर, संजय कुमार, विपिन कुमार तिवारी, अतुल कुमार यादव और सुजीत कुमार यादव समेत शिक्षक व संघ पदाधिकारी मौजूद रहे।




