सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल बप्पा के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने विधि-विधानपूर्वक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।पुलिस अधीक्षक ने भगवान गणेश के समक्ष श्रद्धा भाव से शीश नवाया और जिले में सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। गणपति बप्पा के जयकारों से पूजा स्थल भक्तिमय नजर आया।पुलिस अधीक्षक की बप्पा के दरबार में उपस्थिति के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। उपस्थित लोगों ने पुलिस अधीक्षक के साथ दर्शन के इस अवसर को श्रद्धा और आस्था से जुड़ा बताया।




