सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ की नारेबाजी
प्रदर्शनकारी को गोद में उठाकर ले जाती दिखी पुलिस
राजधानी में सियासी हलचल
लखनऊ उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
लखनऊ राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से हजरतगंज चौराहे पर हलचल मच गई।
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पुलिस एक प्रदर्शनकारी को गोद में उठाकर वहां से ले जाती नजर आई। पुलिस की इस कार्रवाई का दृश्य चर्चा का विषय बन गया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, प्रदर्शनकारी को उठाकर ले गई
प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच गहमागहमी की स्थिति देखने को मिली। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी को पुलिसकर्मी गोद में उठाकर ले गए। घटना का वीडियो और तस्वीरें भी चर्चा में हैं।
चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध से गरमाया सियासी माहौल
हजरतगंज जैसे प्रमुख चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन ने राजधानी की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताकर चुनाव आयोग के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के चलते इलाके में कुछ समय तक अफरा-तफरी और गहमागहमी का माहौल बना रहा।




