कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज बारिश के बीच
सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह की फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर तोड़कर पलट गई। हादसे के बाद कार में उषा सिंह समेत पांच लोग फंस गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
इसी दौरान सिपाही अमित तेवतिया अपनी पत्नी अर्चना सिंह के साथ वहां पहुंचे। कार के दरवाजे नहीं खुले तो सिपाही ने अपनी राइफल से शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। पत्नी अर्चना ने भी राहगीरों से मदद मांगी। रेस्क्यू के बाद उषा सिंह समेत सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया




