धर्मदासपुर प्राथमिक विद्यालय पर गिरा महुआ का पेड़, स्कूल परिसर में पसरा संकट!!
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश /Etv News 24 /संवाददाता वागीश कुमार
सुल्तानपुर में भारी बरसात के बीच विकासखंड धनपतगंज के धर्मदासपुर प्राथमिक विद्यालय में महुआ का पेड़ गिरने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने का मामला सामने आया है। पेड़ गिरने से विद्यालय परिसर में आवागमन और पठन-पाठन को लेकर परेशानी की स्थिति बनी हुई है।
धनपतगंज के धर्मदासपुर प्राथमिक विद्यालय में बारिश के चलते महुआ का पेड़ गिर गया।तस्वीरें साफ बता रही हैं कि विद्यालय परिसर में पेड़ गिरने के बाद स्थिति सामान्य नहीं है
क्या पेड़ को हटाकर परिसर को सुरक्षित कराने की तत्काल व्यवस्था होगी?
बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए कोई इंतजाम किया जाएगा?
क्योंकि सवाल सिर्फ एक पेड़ के गिरने का नहीं सवाल नौनिहालों की पढ़ाई और उनकी सुरक्षा का है।”




