लखनऊ उत्तर प्रदेश /Etv News 24 /संवाददाता वागीश कुमार
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि धनराशि प्रकरण की पुलिस चार्जशीट के पृष्ठ 47 में अंकित तथ्यों के आधार पर यूपी के डीजीपी को पत्र भेजकर इस मामले में चम्पत राय की भूमिका की गहन विवेचना की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि पृष्ठ 47 पर दर्ज चम्पत राय के बयान के अनुसार, उन्हें 04 जून 2026 की रात लगभग 10 बजे व्हाट्सऐप पर कथित चोरी से संबंधित वीडियो और संदेश प्राप्त हुआ तथा 05 जून 2026 को लगभग 12 बजे उन्हें एक अन्य वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें गणना कक्ष में धनराशि निकालने की घटना दिखाई गई थी।
अमिताभ ठाकुर ने विशेष रूप से यह जांच किए जाने की मांग की है कि चम्पत राय ने संबंधित पुलिस अथवा सक्षम अधिकारियों को कब और किस प्रकार सूचना दी तथा प्राथमिकी में विलंब क्यों हुआ।
उन्होंने विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर चम्पत राय का विधिक उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए विधि के अनुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।




