पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के निज निवास पर आयोजित है श्रीमद्भागवत कथा
प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
विधानसभा रानीगंज के अंतर्गत नगर पंचायत रानीगंज में मुंगरा बादशाहपुर रोड स्थित पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के निज निवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ शामिल हुए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा।
कार्यक्रम में पूज्य राघवाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
मोती सिंह ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, संस्कार और भक्ति की भावना मजबूत होती है।




