पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने आज गया जंक्शन का निरीक्षण कर साफ-सफाई, निर्माण कार्यों, प्रतीक्षालयों तथा यात्री आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जारी पर्व-त्योहारों और इस दौरान समय-समय पर यात्री संख्या में संभावित बढ़ोतरी के प्रति सजग रहते हुए यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की स्थिति, प्रगतिरत निर्माण कार्यों, प्रतीक्षालयों में उपलब्ध सुविधाओं तथा यात्रियों के आगमन एवं प्रस्थान से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने महाबोधि एक्सप्रेस के प्रस्थान के दौरान यात्रियों के आवागमन, ट्रेन में चढ़ने-उतरने तथा प्रस्थान से संबंधित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने, यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देने तथा स्टेशन परिसर में सुव्यवस्थित एवं सुगम आवागमन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करने और यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
रेल प्रशासन द्वारा जारी पर्व-त्योहारों तथा समय-समय पर संभावित बढ़ी हुई यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं संबंधित व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा की जा रही है।




