कोचस/रोहतास/Etv News 24
कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 7 मई यानी बुधवार को एक दिवसीय दिव्यांगता पहचान शिविर का आयोजन किया जायेगा.इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग बिहार से मिले दिशानिर्देश के आलोक में प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता पहचान शिविर का आयोजन किया जायेगा.इस शिविर में सदर अस्पताल सासाराम के हड्डी रोग विशेषज्ञ,नेत्र रोग और इएनटी विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे,जो दिव्यांग जनों का निःशुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायेंगे.उन्होंने दिव्यांगजनों से इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने की अपील किया है।



