बम निरोधक दस्ते और एलआईयू टीम ने संदिग्ध वस्तुओं व स्थानों की जांच की
प्रतिमाओं और पूजा स्थलों की सुरक्षा पर विशेष नजर, पुलिस बल रहा मुस्तैद
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बल्दीराय कस्बे में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय और थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) तथा स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) की टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
अभियान के दौरान दुर्गा पूजा प्रतिमाओं, पूजा स्थलों और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। टीम ने संदिग्ध वस्तुओं तथा संवेदनशील स्थानों की भी जांच की, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते पहचाना जा सके। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सतर्कता बरती।
त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।




