उत्तर प्रदेश/सुल्तानपुर/संवाददाता वागीश कुमार/Etv News 24
उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर मे बसे अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा जी महाराज के पावन संरक्षण में पावन धाम विजेथुआ महाबीरन धाम में संस्कृत दिवस के अवसर पर प्राकट्य दक्षिण मुखी हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना एवं हनुमदार्चन, बाबा सत्यनाथ देवभाषा संस्कृत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ की विद्वत परिषद द्वारा संस्कृत दिवस समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
समारोह में सुमधुर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध गायक दीनबंधु सिंह, विपुल पाण्डेय, अभिमन्यु मौर्य, राहुल पाण्डेय एवं नीरज शर्मा ने अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।पावन धाम विजेथुआ महावीरन धाम में संस्कृत दिवस के अवसर पर संस्कृत विद्वान जीतेन्द्र कुमार राय , एम . ए . बी .,एड. , संस्कृत शिक्षक , पंडित मोतीलाल इंटर कालेज , प्रतापपुर कमैचा , सुल्तानपुर । निवासी ग्राम जफरपुर , कादीपुर,अमित कुमार त्रिपाठी पुत्र कौशल कुमार त्रिपाठी , एम. ए. , बी. एड. एम. फिल .(संस्कृत ) , आचार्य सरस्वती विद्या मंदिर , झारखंड, कादीपुर निवासी ग्राम – लक्ष्मणपुर , कादीपुर,अजय कुमार पाण्डेय एम ए हिन्दी, संस्कृत बीएड
संस्कृत प्रवक्ता रणवीर राजकुमार इन्टर कालेज बरवारीपुर निवासी ग्राम जगन्नाथपुर,रिखपुर,
लम्भुआ को बाबा सत्यनाथ देवभाषा सम्मान से सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा ने कहा कि संस्कृत देववाणी है। यह केवल भाषा नहीं, अपितु हमारी सनातन संस्कृति, संस्कारों और सभ्यता की आत्मा है। संस्कृत के संरक्षण से ही सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का संरक्षण संभव है।
विद्वत परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय ‘साहित्येन्दु’ ने कहा कि संस्कृत विश्व की सबसे प्राचीन, वैज्ञानिक एवं समृद्ध भाषा है तथा सभी भारतीय भाषाओं की जननी है। आज के आधुनिक और तकनीकी युग में भी इसकी प्रासंगिकता और बढ़ गई है। युवाओं को संस्कृत को रोजगार और विज्ञान की भाषा के रूप में अपनाना चाहिए। अघोर पीठ संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए सदैव समर्पित है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक अजय बहादुर सिंह, कार्यक्रम व्यवस्थापक रणविजय सिंह वरिष्ठ समाजसेवी ,विपिन सिंह, नगर पंचायत कादीपुर के अध्यक्ष आनंद जायसवाल, राम चेत पाण्डेय, पंकज सिंह, प्रभाकर सिंह, टिंकू सिंह, अरविंद सिंह, अजीत राय,व्यापार मण्डल सूरापुर के अध्यक्ष वी.के. अग्रहरि, अंगद सिंह पहलवान, केशव प्रसाद मिश्र सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति व श्रद्धालु उपस्थित रहे।




