Etv News 24/ब्यूरो एजेंसी
नेपाल में बाढ़ के बीच भारत और चीन ने साझा नदियों के प्रबंधन और जल प्रवाह संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर विशेषज्ञ स्तर की बैठक सितंबर 2026 में आयोजित करने पर सहमति जताई है। दोनों देश हाइड्रोलॉजिकल डाटा साझा करने और संबंधित समझौतों के नवीकरण पर भी बातचीत जारी रखेंगे। 25 अगस्त को बीजिंग में हुई भारत-चीन सीमा मामलों पर विशेष प्रतिनिधियों की 25वीं बैठक में सीमा प्रबंधन को मजबूत करने और एलएसी पर गलतफहमी से बचने के लिए राजनयिक व सैन्य माध्यमों से संवाद बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों देशों ने पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में दो अतिरिक्त सैन्य हॉटलाइन चैनल शुरू करने का फैसला भी किया। बैठक में सीमा व्यापार, तीर्थयात्रा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। यह बैठक चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सितंबर में प्रस्तावित भारत यात्रा से पहले दोनों देशों के संबंधों में सकारात्मक माहौल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।




