यूपी एसटीएफ ने की कार्रवाई, बहन और ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद अब श्रद्धा दुबे पर कसा शिकंजा
लखनऊ लाने की तैयारी में जुटी एसटीएफ, हत्याकांड में आगे की पूछताछ पर नजर
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
शिवा शर्मा हत्याकांड में वांछित 50 हजार रुपये की इनामी श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, मामले में श्रद्धा की बहन और उसके ड्राइवर को भी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद यूपी एसटीएफ श्रद्धा दुबे को नागपुर से लखनऊ लाने की तैयारी कर रही है। उसके लखनऊ पहुंचने के बाद हत्याकांड से जुड़े कई अहम पहलुओं पर पूछताछ किए जाने की संभावना है।

फिलहाल इस गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि तथा विस्तृत जानकारी का इंतजार है।




