मेले में मनपसंद गाना बजाने को लेकर बवाल
दो गुटों में जमकर मारपीट सड़क पर भिड़े करीब 100 युवक, लात-घूंसों से मची अफरातफरी
लखीमपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
खीरी सदर कोतवाली क्षेत्र में मेला मैदान के सामने मनपसंद गाना बजाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के युवक सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। करीब 100 युवकों के जुटने से मौके पर अफरातफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि मेले में गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुट आमने-सामने आ गए। सड़क पर युवकों के बीच मारपीट होते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ देर तक मौके पर तनाव और अव्यवस्था का माहौल बना रहा। घटना के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। हालांकि, विवाद में किसी के घायल होने और पुलिस की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।




