नेकराही शरीफ में जुटेंगे देशभर के जायरीन
तीन दिन तक होंगे धार्मिक आयोजन
चादरपोशी और जिक्र की महफिलों के साथ होगा उर्स, आयोजकों ने की शिरकत की अपील
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
कराही शरीफ स्थित दरगाह पर हजरत सैय्यद वारिस अली शाह का 80वां सालाना उर्स दो से चार नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय उर्स में देश के विभिन्न हिस्सों से जायरीनों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार दो नवंबर को उर्स का आगाज होगा। मंगलवार तीन नवंबर को भी दरगाह पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान चादरपोशी, जिक्र और अन्य धार्मिक रस्में अदा की जाएंगी। बुधवार चार नवंबर को उर्स का समापन होगा।
उर्स को लेकर जायरीनों में उत्साह है। आयोजकों ने अकीदतमंदों से निर्धारित तिथियों पर नेकराही शरीफ पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है। तीन दिनों तक दरगाह पर जायरीनों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है।




