इंजीनियर आरिफ सिद्दीकी बेटी नमीरा के साथ कर रहे देश भ्रमण
बाइक में म्यूजिक, टेंपरेचर कंट्रोल और सामान रखने के लिए विशेष व्यवस्था
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
मुंबई से चलकर लखनऊ पहुंची एक अनोखी और आधुनिक सुविधाओं से लैस बाइक इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इंजीनियर आरिफ सिद्दीकी अपनी बेटी नमीरा के साथ इस खास बाइक से देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा कर रहे हैं। उनकी इस यात्रा का अंदाज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस बाइक की खासियत इसका अनोखा डिजाइन और लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाने के लिए दी गई आधुनिक सुविधाएं हैं। इसमें सामान रखने के लिए विशेष जगह बनाई गई है। इसके अलावा म्यूजिक सिस्टम और टेंपरेचर कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं, जो यात्रा को सुविधाजनक और आरामदायक बनाती हैं।
आरिफ सिद्दीकी और उनकी बेटी नमीरा जहां भी बाइक लेकर पहुंचते हैं, वहां लोगों की भीड़ जुट जाती है। लखनऊ में भी बाइक को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। लोग इसकी खूबियां जानने के साथ ही बाइक के साथ सेल्फी लेने के लिए भी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। सड़क पर इस अनोखी बाइक को देखकर लोग कुछ देर ठहरने को मजबूर हो रहे हैं। पिता-बेटी की यह यात्रा और बाइक का आकर्षक अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।




