लम्भुआ से घर लौटते समय हुआ हादसा, सीएचसी में चल रहा उपचार
राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा बाईपास पर बाइक की टक्कर से एक अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लम्भुआ पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
घायल अधिवक्ता की पहचान चांदा कोतवाली क्षेत्र के दरबरपुर गांव निवासी अतुल सिंह (पुत्र ओमप्रकाश सिंह) के रूप में हुई है। वह लम्भुआ तहसील में वकालत करते हैं। बताया गया कि वह लम्भुआ से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बेदूपारा बाईपास पर एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।




