लोकआस्था और सूर्य उपासना का महापर्व है छठ : योगी आदित्यनाथ
छठी मैया से की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
लखनऊ उत्तर प्रदेश /Etv News 24/संवाददाता वागीश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकआस्था के महापर्व छठ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन पर्व के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना को समर्पित है। व्रती महिलाएं और पुरुष कठिन नियमों का पालन करते हुए परिवार तथा समाज के कल्याण की कामना करते हैं।
उन्होंने प्रदेशवासियों से इस पर्व को पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान सूर्य और छठी मैया की कृपा से प्रदेश में सुख-समृद्धि बनी रहे तथा सभी के जीवन में खुशहाली आए।




